मरवाही के चुनावी मैदान में JCCJ को एक और बड़ा झटका, 164 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

मरवाही के चुनावी मैदान में JCCJ को एक और बड़ा झटका, 164 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

मरवाही के चुनावी मैदान में JCCJ को एक और बड़ा झटका, 164 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 30, 2020 11:36 am IST

पेंड्रा: मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार क्षेत्र का दौरा कर जनता से पार्टी के उम्मीदवार को वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुनावी मैदान से बाहर जेसीसीजे को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जेसीसीजे को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल जेसीसीजे के 164 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रमन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है।

Read More: BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न लोधी की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में चिरायु हॉस्पिटल में हुए भर्ती

वहीं, दूसरी ओर पेंड्रा में सीएम भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेताओं का जमवाड़ा लगा हुआ है। तीन दिवसीय चुनावी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने 15 साल के अपने कार्यकाल ​के दौरान मरवाही में कुछ भी काम नहीं करवाया।

Read More: देवी विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रवासियों के बहुप्रतिक्षित मांग पर नया जिला बनाकर क्षेत्र का विकास किया है। सीएम ने ऐलान किया है कि जिले को पर्यटन जिले के तौर पर विकसित करेंगे। वनोपज उद्योग के जरिए रोजगार देने का वादा किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के एक मात्र विधानसभा सीट में होने जा रहे उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस जीत के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का तंज, कहा- भाजपा में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले दो नेता, एक रमन तो दूसरा मोदी

दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मरवाही में डेरा जमाए हैं। वहीं चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जोर-शोर से चुनावी सभा कर रहे हैं। मरवाही विधानसभा में अगले सप्ताह मंगलवार को वोटिंग होगी। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Read More: मंत्री चौबे बोले- पीएम का छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ रहा है भेदभाव पूर्ण रवैया, धान खरीदी को प्रभावित करना चाहती है केंद्र सरकार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"