छत्तीसगढ़ में आज अभी तक 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 693

Ads

छत्तीसगढ़ में आज अभी तक 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 693

  •  
  • Publish Date - June 20, 2020 / 01:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर दिन नए मरीजों की पहचान हो रही है। आज अभी तक सुकमा में 3, राजनांदगांव में 11 और नारायणपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ—साथ अब नक्सल मोर्च पर तैनात जवान भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

Read More News: गरीब कल्याण रोजगार अभियान की लॉन्चिंग, 125 दिनों के मिशन में खर्च होंगे 50 हजार करोड़

राजनांदगांव में फिर मिले नए मरीज
जिले में आज 11 और नए मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार सभी मरीज गंज चौक के पास के रहने वाले हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंज चौक सहित आसपास के एरिया को सील किया गया है।

आईटीबीपी के चार जवान पाए गए संक्रमित
नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में आईटीबीपी 4 और जवानों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। 4 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में संक्रमित मिले 2 मरीजों के संपर्क में आने से 4 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।

Read More News: प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर जारी, अधिकतर इलाकों में सक्रिय हुआ मानसून

सुकमा में 3 जवान पाए गए पॉजिटिव
जिले में सीआरपीएफ के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कलेक्टर चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Read More News: भाजपा ने 2 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हुई कार्रवाई

नए मरीजों की पुष्टि होने से प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2036 हो गई है। वहीं अब तक 1333 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 693 हुई।