Betul Vyapari Aatmahatya / Image Source : FILE
बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यापारी ने अपनी ही दुकान को मौत का ठिकाना बना लिया। इसके पीछे जो कारण निकल कर आया वह चौंकाने वाला था व्यापारी रघुनाथ की आत्महत्या के पिछले का कारण कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकरी के अनुसार ये पूरा मामला 29 मार्च का है। बोरदेही थाना क्षेत्र के मालेगांव निवासी व्यापारी रघुनाथ यादव ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद बोरदेही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान परिजनों के बयान और साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की गई और जो सामने आया वो बेहद चौंकाने वाला था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक को उसकी पत्नी कौशल यदुवंशी,ससुर अर्जुन यदुवंशी,साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था।
मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी। नोट में साफ लिखा गया कि वह पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है और अपनी मौत के लिए चारों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। मर्ग जांच,गवाहों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर थाना बोरदेही में मामला दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।