शराब दुकान के सेल्समैन से 2 लाख रुपए की लूट, कैश लेकर फरार हुए आरोपी

Ads

शराब दुकान के सेल्समैन से 2 लाख रुपए की लूट, कैश लेकर फरार हुए आरोपी

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 11:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जबलपुरः जिले के हिनोता नाला इलाके से लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने शराब दुकान के सेल्समैन से 2 लाख रुपए की लूट की वादरात को अंजाम दिया है। मामले में सेल्समैन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More: राज्य की सीमाएं होंगी सील, कोरोना टेस्ट के बाद ही मिलेगा प्रवेश.. सीएम बघेल ने दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार मामला तिलवाराघाट थाना क्षेत्र का है, जहां शराब दुकान का सेल्समैन चरगवां से वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और वसूली के पैसे लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था पर कार्रवाई के निर्देश, BSP के CSR मद से सहयोग नहीं मिलने पर सीएम ने जताई नाराजगी