राजभवन में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 10

Ads

राजभवन में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 10

  •  
  • Publish Date - May 29, 2020 / 08:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश के राजभवन में कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजभवन से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 10 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बाजार खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की,…

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। इससे पहले राजभवन में एक मरीज की पुष्टि होने के बाद और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसका परिवार कोरोना की चपेट में हैं।

ये भी पढ़ें- सिंधिया के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर के लगे पोस्टर, कोरोना के दौरान लापत…

इससे पहले राजभवन कैंपस में रह रहे 6 लोगों की आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इनमें पिछले दिनों संक्रमित पाए गए युवक के माता—पिता भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कैंपस में रह रहे चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में 30% तक कटौती का प्रस्ताव, NOC के लि…

राजभवन कैंपस से संबंधित 10 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अन्य अफसरों और कर्मचारियों में इस समय हड़कंप की स्थिति है।