मतदान से पहले हथियार सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम

Ads

मतदान से पहले हथियार सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम

  •  
  • Publish Date - April 11, 2019 / 02:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

बीजापुर । बस्तर में मतदान से पहले चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों से 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-घोर नक्सली इलाके में दुल्हन की तरह सजाया गया मतदान केंद्र, पंडाल को देखने पहुंच

गिरफ्तार नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे । जिला बल और CAF के जवानों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार नक्सली माड़ डिवीजन के सदस्य हैं। बेदरे थाना इलाके में ये गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी की पुष्टि SP गोवर्धन ठाकुर ने की है।