मिनी माता हसदेव बांगो बांध से छोड़ा जा रहा 4 हजार 84 क्यूसेक पानी, इधर दर्री बैराज के दो गेट खुले

मिनी माता हसदेव बांगो बांध से छोड़ा जा रहा 4 हजार 84 क्यूसेक पानी, इधर दर्री बैराज के दो गेट खुले

मिनी माता हसदेव बांगो बांध से छोड़ा जा रहा 4 हजार 84 क्यूसेक पानी, इधर दर्री बैराज के दो गेट खुले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 7, 2020 9:23 am IST

कोरबा। लगातार हो रही बारिश के बाद आखिरकार कोरबा के मिनी माता हसदेव बांगो बांध के एक गेट को खोलना पडा। बांध से पहले ही 120 मेगावाट के जल विद्युत संयंत्र का संचालन कर जल नदी में छोडा जा रहा था। अब बांगो बांध के 6 नंबर गेट को 70 सेंटीमीटर खोल 4 हजार 84 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोडा जा रहा है।

Read More News: 62,538 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार

हाइडल प्लांट के 9 हजार क्यूसेक पानी को मिला बांगो से 13 हजार 84 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। इधर बांगो में गेट खुलने के बाद पहले ही लबालब दर्री के हसदेव बराॅज के भी 2 गेट खोल दिए गए है। यहां एक गेट को 4 फीट व एक को 2 फीट खोल 8 हजार 2 सौ 82 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। जबकि दाई तट नहर से 3 हजार 1 सौ 32 व बाई तट नहर से 3 हजार 2 सौ 5 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Read More News: निगम मंडलों की दूसरी सूची में 100 से ज्यादा नेताओं के नाम, शनिवार को बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है सूची

इस तरह दर्री डेम से नहर व नदी के माध्यम से 14 हजार 6 सौ 18 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध खोलने की आशंका को देखते पहले ही नदी किनारे के गांवों में मुनादी करा अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रशासन द्वारा बांध केे निचले क्षेत्रों में और नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दूसरे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना जारी की गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से पानी छोड़े जाने की स्थिति में जानमाल के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। इस संबंध में प्रभावित गांवों और आबादियों में मुनादी आदि करा कर भी लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सूचना दी जा रही है।

Read More News: शिक्षा नीति 21वीं सदी के नए भारत की फाउंडेशन तैयार करने वाली- प्रधानमंत्री मोदी


लेखक के बारे में