7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, स्वीकृत हुआ समयमान वेतनमान

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, स्वीकृत हुआ समयमान वेतनमान

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, स्वीकृत हुआ समयमान वेतनमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 6, 2021 10:53 am IST

मंडला: कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग मंडला के अन्तर्गत विभागीय समयमान वेतनमान वेतन समिति के अनुमादन उपरांत जिले अन्तर्गत कार्यरत लेखापालों, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृति की कार्रवाई की गई है, जिसके अनुसार, 1 लेखापाल को द्वितीय समयमान वेतनमान 107 लेखापाल को तृतीय समयमान वेतनमान, 1 सहायक ग्रेड-2 को द्वितीय समयमान वेतनमान, 6 सहायक ग्रेड-2 को तृतीय समयमान वेतनमान, 6 सहायक ग्रेड-3 को प्रथम समयमान वेतनमान, 5 को द्वितीय समयमान वेतनमान, 1 सहायक ग्रेड-3 को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किए गए हैं।

Read More: कलेक्ट्रेट परिसर में दो जोड़ों ने की शादी, खाई साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम

साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से 44 भृत्यों को प्रथम समयमान वेतनमान, 16 भृत्यों को द्वितीय समयमान वेतनमान एवं कुल 17 भृत्यों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किये गये हैं।

Read More: आज से संभलकर पलटना टीवी का चैनल, छोटे पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी सनी लियोनी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया हॉट अंदाज

इस प्रकार जनजातीय कार्य विभाग मंडला अन्तर्गत कार्यरत 27 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों (लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3) को एवं 77 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (भृत्यों) कुल 104 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किये गये।

Read More: IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021: ‘अंकिता पांडेय’ जिन्होंने उठाया यौन अपराध व नशे के गिरफ्त में जाते बच्चों को जागरूक करने का बीड़ा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"