CBI कोर्ट ने ’मुन्नाभाई’ को सुनाई 5 साल कारावास की सजा, अभ्यर्थी के बदले दे रहे थे परीक्षा

CBI कोर्ट ने ’मुन्नाभाई’ को सुनाई 5 साल कारावास की सजा, अभ्यर्थी के बदले दे रहे थे परीक्षा

CBI कोर्ट ने ’मुन्नाभाई’ को सुनाई 5 साल कारावास की सजा, अभ्यर्थी के बदले दे रहे थे परीक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: January 22, 2021 11:36 am IST

इंदौरः अभ्यर्थी संत कुमार के स्थान पर पीएमटी परीक्षा में बैठने वाले मनीष कुमार को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल कारावास की सजा सुनाई है। मनीष कुमार पीएमटी परीक्षा में साल्वर बैठा था। बता दें कि मामले की जांच सीबीआई कर रही थी।

Read More: लकड़ी बीनने गई नाबालिग पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में दहशत

दरअसल मामला 2004 का है, जब पीएमटी परीक्षा में खंडवा निवासी संत कुमार की जगह बिहार के पटना निवासी मनीष कुमार परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ता की टीम ने दबिश दी और मनीष कुमार को रंगेहाथों दबोच लिया। उड़नदस्ता की टीम ने परीक्षार्थी संत कुमार और परीक्षा में बैठे मनीष कुमार के फोटो का मिलान किया, जिसमें गड़बड़ी पकड़ में आई। इसके बाद तुरंत मनीष कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस थाने भेज दिया गया था।

Read More: ‘चलो बुलावा आया है’ गाकर दुनिया में मशहूर हुए सिंगर नरेंद्र चंचल का निधन, लंबे समय से बीमार थे भजन गायक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"