लड़कियों की फेक आईडी के जरिए फंसाता था किशोरों को, ब्लैकमेलिंग का शातिर आरोपी गिरफ्तार

Ads

लड़कियों की फेक आईडी के जरिए फंसाता था किशोरों को, ब्लैकमेलिंग का शातिर आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 25, 2019 / 01:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जबलपुर । जिले की पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने जबलपुर के विजयनगर से एक युवक भुवनेश्वर बर्मन गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- पत्र लिखने के बाद भी कर्मचारियों के तबादले नहीं होने से कांग्रेस वि…

पुलिस के मुताबिक भुवनेश्वर बर्मन बेहद शातिर युवक है, जिसने फेसबुक पर और सोशल मीडिया साइट्स पर कई लड़कियों के नाम से फेक आईडी बना रखीं थी । लड़कियों की आईडी के जरिए आरोपी नाबालिग लड़कों को फंसाता था। आरोपी नाबालिग लड़कों से फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अश्लील चैट करता था। जब किशोर अश्लील चैट के आदी हो जाते थे, तो आरोपी जो खुद को लड़की बताता आ रहा है, किशोरों से उनकी न्यूड फोटो मंगवा लेता था। इसके बाद आरोपी नाबालिगों को ब्लैकमेल कर रकम ऐंठता था।

ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल बोले- भगवान श्री कृष्ण के मार्ग पर चलकर पूरे छत्तीस…

सायबर सेल ने आरोपी भुवनेश्वर वर्मन को विजयनगर से किया गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक कितने किशोरों को ठगा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/YhLaeANOSrU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>