सूरत हादसे के बाद प्रशासन सख्त, कोचिंग सेंटर्स पर मारे छापे, 2 को किया सील

Ads

सूरत हादसे के बाद प्रशासन सख्त, कोचिंग सेंटर्स पर मारे छापे, 2 को किया सील

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल। गुजरात के सूरत शहर के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने और 20 छात्रों की मौत की घटना के बाद मप्र में कमलनाथ सरकार ने कोचिंग सेंटर्स की सुरक्षा मानकों को लेकर कड़ा रुख अपनाया हुआ है। राज्य सरकार के आदेश के बाद इसी कड़ी में भिंड और जबलपुर में प्रशासन ने न केवल आदेश जारी किया है बल्कि कोचिंग क्लासेस पर छापा मारते हुए कार्रवाई करनी भी शुरु कर दी है।

भिंड में जिला प्रशासन ने शहर भर में चल रही कोचिंग क्लासेस पर सोमवार को छापा मारा। इस दौरान सुरक्षा, खासतौर पर अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर 2 कोचिंग क्लासेस को सील कर  दिया। वहीं कई कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर अग्निशमन यंत्र समेत जरूरी व्यवस्थाएं कर लिए जाएं अन्यथा सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, पदस्थ न्यायाधीश की संख्या 34 हुई , 19 पद अभी भी खाली 

वह जबलपुर में भी जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग सेंटर्स को नोटिस दिया है कि 72 घंटों में संचालन व्यवस्था दुरुस्त कर लिए जाएं। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि व्यवस्थाएं ना होने पर प्रशासन कोचिंग सेंटर्स सील करेगा। सोमवार को छापामार कार्रवाई के दौरान कई कोचिंग सेंटर्स नियम विरुद्ध संचालित मिले। कई कोचिंग सेंटर्स तो बेसमेंट और छत पर संचालित हो रहे हैं, जहां आग से निपटने इंतजाम नहीं मिले।