भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 30, 2020 3:58 am IST

आगर: मध्यप्रदेश के आगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके बेटे बंटी ऊंटवाल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से की है। बताया जा रहा है कि मनोहर ऊंटवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उन्हें ब्रेन हेंब्रेज होने के बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसके बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। गुरुवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और उसके बाद उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में शोक की लहर फैल गई है।

Read More: पटरियों की चोरी कर रेलवे को करोड़ों रुपए का चूना लगने वाला मोस्ट वांटेड आरोपी चढ़ा RPF के हत्थे, जल्द होगा खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं को अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों दिल्ली में हैं और वे भी मेदांता अस्पताल के लिए निकल चुके हैं। मनोहर ऊंटवाल का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम धार में किया जाएगा।

Read More: बच्चों का अपहरण कर हरियाणा में बेचने का काम करती है ‘बबली’, पुलिस ने 7 की मशक्कत के बाद नाबालिग का किया रेस्क्यू

गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल का जन्म 19 जुलाई 1953 में धार जिले में हुआ था। ऊंटवाल छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे, उन्होंने भाजपा से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे पूर्व की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। विधायक ऊंटवाल 1988, 2003, 2008 और 2014 में चार बार मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2005 से 2007 के बीच मध्य प्रदेश सरकार में एससी आयोग के सदस्य भी चुने गए थे। मनोहर ऊंटवाल दो बार सांसद भी रहे थे, पार्टी ने उन्हें मंत्री रहते हुए लोकसभा चुनाव में मौका दिया था।

Read More: पहले चरण में 21 लाख किसानों का कर्जमाफी के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी, मुख्यमंत्री ने चर्चा के लिए बुलाई अधिकारियों की बैठक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"