विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित, नाराज बीजेपी विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन

Ads

विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित, नाराज बीजेपी विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - March 16, 2020 / 06:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक स्थगित हो गया है। स्थगित होने के बाद अब बीजेपी के विधायक सदन के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया है। बताते चले कि विधानसभा अध्यक्ष एन प्रजापति ने कोरोना वायरस के चलते विधानसभा की कार्यवाही को 26 मार्च तक स्थगित किया गया है।

Read More News: कोरोना वायरस का असर, 4 रुपए किलो में बिक रहा चिकन, बंद होने की कगार पर पोल्ट्री उद्योग

बीजेपी विधायक जा सकते हैं राजभवन
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अब नाराज बीजेपी के विधायक राजभवन जा सकते हैं। वहीं विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के विधायकों में खुशी नजर आई। विधायकों और मंत्री ने एक दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की।

राज्यपाल का अभिभाषण

राज्यपाल ने कहा- मैं सभी माननीय सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ यह साला देना चाहता हूं। प्रदेश की जो स्थिति है उसमें जिसका अपना दायित्व है वह शांतिपूर्ण तरीके से निष्ठा पूर्वक और संविधान के द्वारा परंपरा के अलावा नियमों के साथ उसका पालन करें। मध्य प्रदेश का जो गौरव है लोकतांत्रिक परंपरा है उनकी रक्षा हो सके यह मैं आपको सलाह देता हूं।

Read More News: चाइल्ड पोर्न के वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, साइबर सेल की आपकी शेयरिंग पर पैनी निगाह