पाली महोत्सव में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

पाली महोत्सव में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

पाली महोत्सव में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 22, 2020 11:19 am IST

कोरबा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज कोरबा के पाली महोत्सव में शामिल हुए। महंत ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। उनके साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Read More News: EPFO ने 64 लाख पेंशनधारियों को दी बड़ी सुविधा, घर बैठे ऑनलाइन जमा क…

महाशिवरात्रि पर्व के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। लगातार पांचवे वर्ष मनाए जा रहे इस महोत्सव में काफी संख्या में जिले समेत आसपास के लोग शामिल हुए।

Read More News: हाई स्कूल के भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी का पेपर वाट्सएप पर वायरल, शि…

पाली-तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा व मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वहीं आज मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर सांसद दीपक बैज कार्यक्रम में शा​मिल हुए।

Read More News: सुरक्षित सफर की गारंटी है पिंक बस, महिलाओं ने दिया प्रशासन को धन्यवाद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

Read More News: मध्यप्रदेश के कॉलेजों में पढाई के साथ अब रोजगार की भी शिक्षा, विश्व बैंक देगा..


लेखक के बारे में