विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनके कार्यों को किया याद

Ads

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनके कार्यों को किया याद

  •  
  • Publish Date - May 21, 2021 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने 21वीं सदी के प्रणेता कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास पर उन्हें याद करते हुए नमन कर श्रद्धांजलि दी।

Read More News:  मनमर्जी के अस्पताल कार्रवाई कब ? कोरोना संकट के बीच जारी है निजी अस्पतालों की मनमानी

डॉ महंत ने कहा कि 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी “आधुनिक भारत के शिल्पकार” कहे जा सकते हैं। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।

Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, राजीव गांधी देश के युवाओं में काफी लोकप्रिय नेता थे, उनका भाषण सुनने के लिए लोग काफी इंतज़ार भी करते थे। राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई ऐसे फैसले लिए जिसका असर देश के विकास पर देखने को मिला। शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल है। राजीव ने कई साहसिक कदम उठाए जिनमें श्रीलंका में शांति सेना का भेजा जाना, असम समझौता, पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता आदि शामिल है।

Read More News: सिलगेर में तनाव नक्सली साजिश ! देखें क्या चाहते हैं नक्सली 

डॉ. महंत ने कहा कि, ‘राजीव गांधी बलिदान दिवस’ को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है। तभी से स्वर्गीय राजीव गांधी के सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए 21 मई का दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Read More News: सीएम योग से निरोग कार्यक्रम में करेंगे संवाद, श्री श्री रविशंकर, योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव का होगा उद्बोधन, कल आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ लेंगे कर्मचारी