कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों पर लगाया प्रतिबंध, नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने जारी किया फरमान

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों पर लगाया प्रतिबंध, नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने जारी किया फरमान

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों पर लगाया प्रतिबंध, नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने जारी किया फरमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 4, 2021 10:22 am IST

नारायणपुर: कोरोना संक्रमण के चलते देश और दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी ने लोगों को चिंता बढ़ा दी है। सरकार और प्रशासन की ओर से संक्रमण से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। लेकिन बस्तर क्षेत्र के नक्सलियों ने वैक्सीन न लगवाने का फरमान जारी किया है।

Read More: कलम के जादूगर गुलजार ने लोगों से की वैक्सीन लगाने की अपील, बोले- कोरोना से जंग में यही सबसे बड़ा हथियार

दरअसल आज पांच नक्सलियों ने माओवादी नीति से परेशान होकर सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान नक्सनियों ने बताया कि कुतुल के जंगलों में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं ने फरमान जारी किया है कि वैक्सीन लगवाने वालों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। नक्सलियों के फरमान के बाद कई लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस खबर की पुष्टि पुलिस आधीक्षक मोहित गर्ग ने की है।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने सलमान को किया गिरफ्तार

बता दें कि बस्तर क्षेत्र के कई बड़े नक्सली नेता कोरोना की जद में आ चुके हैं और कुछ लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है। बीते दिनों सुकमा इलाके में एक नक्सली नेता की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने संक्रमित लीडर को अस्पताल में भर्ती कराने गए तीन नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया था। 

Read More: छत्तीसगढ़ : 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, ओपन स्कूल के छात्र इस तारीख को ले सकते हैं प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"