दुल्हन के पिता ने नहीं दी बाइक, तो फेरे से पहले दूल्हे ने किया शादी से इनकार

दुल्हन के पिता ने नहीं दी बाइक, तो फेरे से पहले दूल्हे ने किया शादी से इनकार

दुल्हन के पिता ने नहीं दी बाइक, तो फेरे से पहले दूल्हे ने किया शादी से इनकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 24, 2020 11:30 am IST

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दहेज प्रथा का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि फेरे से पहले दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बिना दुल्हन को लिए बारात वापस लौट गई। वहीं परिजनों ने दुल्हन के पिता से मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Read More: इस राज्य में 1758 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 18 सिपा​हियों ने गंवाई जान

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे ने शादी के लिए दहेज में बाइक की मांग की थी, लेकिन दुल्हन के पिता बाइक नहीें दे पाए। इस बात से नाराज दूल्हे ने फेरे से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष वालों ने दुल्हन के पिता से मारपीट का आरोप लगाया है।

Read More: पिता को बैठाकर 1200 किमी साइकिल चलाकर सुर्खियों में आयी ज्योति की खुलेगी किस्मत! खेल मंत्री ने दिया बड़ा अवसर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"