शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठ​क, अनुपूरक बजट सहित इन प्रस्ताओं पर लग सकती है मुहर

शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठ​क, अनुपूरक बजट सहित इन प्रस्ताओं पर लग सकती है मुहर

शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठ​क, अनुपूरक बजट सहित इन प्रस्ताओं पर लग सकती है मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 21, 2019 12:41 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। बैठक विधानसभा परिसर ने रखी गई है। इसकी सूचना मंत्रालय से सभी मंत्रियों को भेज दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Read More: साक्षात्कार दीजिए और सीधे पाएं केंद्र सरकार की नौकरी, इंटरव्यु 22 नवंबर तक हैं आयोजित

मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन प्रस्ताव लाए जाएंगे, हालांकि इन प्रस्तावों का ब्यौरा फिलहाल सामने नहीं आया है। बैठक में एक दिसम्बर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर भी चर्चा होगी।

Read More: ससुराल पक्ष ने दामाद का प्रायवेट पार्ट काटकर किया अलग, पति- पत्नी के विवाद में सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा और शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा गरमाने के आसार हैं। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है।

Read More: सीएम ने की राज्यपाल से मुलाकात, बीजेपी विधायक की सदस्यता बहाली पर चर्चा की लगाई जा रहीं अटकलें

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/idtBtKNrETE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"