भाजपा नेत्री प्रज्ञा की गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स ले उड़े चोर, 30 हजार नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पार

भाजपा नेत्री प्रज्ञा की गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स ले उड़े चोर, 30 हजार नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पार

भाजपा नेत्री प्रज्ञा की गाड़ी का शीशा तोड़कर पर्स ले उड़े चोर, 30 हजार नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 5, 2019 9:56 am IST

रीवा: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की गाड़ी से पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश महामंत्री बीजेपी नेता सरिता पटेल से मुलाकात करने उनके घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में सोने-चांदी के गहने और 30 हजार नगदी थे। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Read More: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग आत्महत्या करने सीएम हाउस पहुंची, पुलिस पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी बीजेपी नेता सरिता पटेल के घर मुलाकात करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी कार सरिता के घर के बाहर खड़ी की थी। घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने उनका पर्स पार कर दिया। बताया गया कि पर्स में सोने—चांदी के जेवरात और 30 हजार रूपए नगदी थे।

Read More: कांग्रेस विधायक का बागी रूख, कहा जो खुलेआम पार्टी का विरोध कर रहे उन्हे पार्टी नोटिस क्यों नही भेजती ?

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SQH8_lI22nY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"