धरमलाल कौशिक की PC के दौरान झपकी लेते नजर आए भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- वो तो मनन कर रहे थे

Ads

धरमलाल कौशिक की PC के दौरान झपकी लेते नजर आए भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- वो तो मनन कर रहे थे

  •  
  • Publish Date - June 12, 2021 / 06:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

सरगुजा: अंबिकापुर दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक प्रदेश सरकार की खामियां गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बैठे एक नेता को झपकी आ गई। सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बिकेश केसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार हल्की नींद में चले गए।

Read More: करीना कपूर के खिलाफ ट्विटर पर यूजर्स ने निकाली भड़ास, ट्रेंड करने लगा #BoycottKareenaKhan, जानें क्या है माजरा

वहीं, जब मीडिया ने इस पर गौर किया और कैमरे उनकी ओर घूमे, तो भाजपा के एक बड़े नेता भारत सिंह सिसोदिया ने उन्हें हाथ से थपकी देकर जगाया। कॉन्फ्रेंस के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस सवाल पर कहा कि हमारे नेता, सो नहीं रहे थे, बल्कि मनन कर रहे थे।

Read More: CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ के इन जिलों को दी बड़ी सौगात, मातृ शिशु अस्पताल खोलने की घोषणा, किसानों, महिलाओं और छात्रों से की वर्चुअल चर्चा