भाजपा सांसद शंकर लालवानी की फिसली जुबान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया चंद्र शेखर आजाद

भाजपा सांसद शंकर लालवानी की फिसली जुबान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया चंद्र शेखर आजाद

भाजपा सांसद शंकर लालवानी की फिसली जुबान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया चंद्र शेखर आजाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 23, 2021 12:34 pm IST

इंदौरः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती देशभर में पराक्रम दिवस के रुप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रनिर्माण में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया। साथ ही, एक समाज सेवी संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेकर रक्तदान किया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर लालवानी की जुबान फिसल गई।

Read More: सीएम ने मंच पर लगाई कलेक्टर को फटकार, आयुष्मान और बीपीएल कार्ड की कम संख्या पर भड़के, दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार पराक्रम दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस का नाम ठीक से नहीं ले पाए और उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को चंद्र शेखर आज़ाद दिया। शंकर लालवानी का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ इस तारीख को होगी रिलीज, एक्शन-कॉमेडी मूवी का लंबे समय से किया जा रहा इंतजार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"