रायपुर। पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों के संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा ने जांच दल का गठन कर दिया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जांच दल के सदस्य आज दोपहर 2:00 बजे पाटन रेस्ट हाउस में इकट्ठा होंगे, और वहां से बठेना गांव जाएंगे।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: इंडिया बनाम इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच मैच देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दर्शकों के साथ बैठकर
करीब आधा दर्जन बिंदुओं पर जांच दल अपनी जांच कर दो से 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद रेशम लाल जांगड़े की अगुवाई में यह जांच की जाएगी।
Read More News: चार मंजिला इमारत से नीचे गिरा 6 माह का बच्चा, मां बना रही थी खाना, पिता गए थे मजदूरी करने
भूषणलाल जांगड़े, पूर्व लोकसभा सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी जाएंगे। जांच दल के सदस्य और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने आईबीसी 24 से चर्चा कर इसकी जानकारी दी।
Read More News:विधानसभा के बजट सत्र का समय पूर्व समापन,पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी, सदन में कौन हारा? कौन जीता?