Jorhat IAF Plane Crash: असम में भारतीय वायु सेना का प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में शहीद हुए 5 जवान, IAF की तरफ से आया बड़ा बयान

Ads

Jorhat IAF Plane Crash: जोरहाट एयरबेस में AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 03:40 PM IST

Jorhat IAF Plane Crash/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जोरहाट एयरबेस में AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।
  • इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए हैं।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Jorhat IAF Plane Crash: नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयरबेस में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय वायु सेना का विमान क्रैश हो गया। जिसके बाद विमान में आग लग गई। देखते ही देखते विमान दो टूकड़ों में बंट गई और हर तरफ धुंआ धुंआ हो गया। घटना की सूचना के बाद राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है। इस हादसे में एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

IAF ने बताया कि इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। (Jorhat IAF Plane Crash) उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में IAF मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ी है।

रक्षामंत्री ने जताया दुख

Jorhat IAF Plane Crash:  देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि असम के जोरहाट में AN-32 हादसे में 5 एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

को-पायलट की बची जान

इस हादसे के बाद भारतीय वायु सेना के अधिकारीयों ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस हादसे में को-पायलट की जान बच गई और वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। (Jorhat IAF Plane Crash) हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने इसके कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया। असम के ऊपरी इलाके में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट के परिसर में AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय विमान अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट जा रहा था।

कहां होता है An-32 का इस्तेमाल?

Jorhat IAF Plane Crash:  An-32 सोवियत डिजाइन का दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर करती है। (Jorhat IAF Plane Crash) इसका इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने, और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल खासकर भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे मुश्किल इलाकों और दूर-दराज की जगहों पर होता है।

इन्हे भी पढ़ें:-