22 से 24 अगस्त तक बीजेपी चलाएगी सदस्यता अभियान, उपचुनाव के पहले सिंधिया का बड़ा दावा

Ads

22 से 24 अगस्त तक बीजेपी चलाएगी सदस्यता अभियान, उपचुनाव के पहले सिंधिया का बड़ा दावा

  •  
  • Publish Date - August 19, 2020 / 02:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस- बीजेपी उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने प्रचार का प्लान भी तैयार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी 3 दिन का एक बड़ा कार्यक्रम ग्वालियर-चंबल संभाग में करने जा रही है, बीजेपी 22 से 24 अगस्त तक ग्वालियर में सदस्यता ग्रहण अभियान चलाएगी। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत हजारों कांग्रेसी बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

ये भी पढ़ें- उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच साझा करने वाले

दरअसल ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के इस 3 दिवसीय अभियान में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरऔर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इस शहर में 24 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया

आपको बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक भी दौरा ग्वालियर में नहीं हुआ है, सिंधिया और उनके समर्थक इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनावों में 16 सीटें इसी ग्वालियर चंबल संभाग से आती हैं। ऐसे में इस दौरे को खास माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- फार्म हाउस में दबिश देकर पुलिस ने 17 जुआरियों को पकड़ा, मौके से 25 लाख

ऐसा होगा कार्यक्रम का शेड्यूल
22 अगस्त को ग्वालियर बीजेपी का कार्यक्रम फूलबाग मैदान पर सुबह 10.30 बजे से होगा। इसके बाद सुबह 11.45 बजे फिजीकल कॉलेज के सभागार में ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अगले दिन 23 अगस्त को मुरैना लोकसभा क्षेत्र की मुरैना, सुमावली, अंबाह, दिमनी और जौरा विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता ग्रहण समारोह होगा। वहीं 24 अगस्त को भिंड, मुरैना लोकसभा क्षेत्र की गोहद, मेहगांव, सबलगढ़, श्योपुर, विजयपुर, अटेर, भिंड, लहार, भांडेर, सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों का सदस्यता ग्रहण समारोह होगा।