बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम ने दिलाई प्राथमिक सदस्यता

Ads

बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम ने दिलाई प्राथमिक सदस्यता

  •  
  • Publish Date - February 29, 2020 / 03:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

इंदौर । मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में इंदौर में बीजेपी के दो बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों ही पूर्व पार्षदों ने खुद को प्रताड़ित और उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाकर कांग्रेस की सदस्यता ली है।

ये भी पढ़ें-चख कर देखिए कौन सी मिर्च है सबसे तीखी, कृषि मंत्री करेंगे चिली फेस्टिवल की शु…

विधानसभा क्रमांक चार के कद्दावर नेता शंकर यादव महापौर मालिनी गौड़ के करीबी माने जाते हैं तो वहीं, पूर्व पार्षद उस्मान पटेल खजराना इलाके से बीजेपी का अल्पसंख्यक चेहरा रहे हैं। हालांकि उस्मान पहले ही बीजेपी छोड़ चुके थे, जबकि सबसे ज्यादा हैरानी शंकर यादव के कांग्रेस में शामिल होने पर हुई, क्योकि शंकर यादव पिछले 30 सालों से दिवंगत पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ से जुड़े थे।

ये भी पढ़ें-दो दिन बाद सोने-चांदी की कीमतों में बादलाव, जानिए क्या है आज के नए …

लक्ष्मण सिंह गौड़ के निधन के बाद शंकर यादव ने महापौर मालिनी गौड़ का पूरा साथ दिया, लेकिन खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाकर उनका कांग्रेस में जाना सबको हैरान कर रहा है। इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।