मंडला। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच शुक्रवार को मंडला में पुलिसकर्मियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी पुलिस जवान चुनाव ड्यूटी में मंडला से ग्वालियर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : CM भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा विधायक ने किया अपमानजनक शब्दों का प्रयोग, कांग्रेस ने किया बॉयकाट
ये सभी पुलिस जवान पीटीएस जबलपुर के हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक 30 के बबेहा घाट में बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 6 मई को होना है।