नए साल से पहले बसंत विहार इलाके में देह व्यापार का खुलासा, बिहार की दो युवतियां और एक दलाल गिरफ्तार

नए साल से पहले बसंत विहार इलाके में देह व्यापार का खुलासा, बिहार की दो युवतियां और एक दलाल गिरफ्तार

नए साल से पहले बसंत विहार इलाके में देह व्यापार का खुलासा, बिहार की दो युवतियां और एक दलाल गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 28, 2020 5:42 pm IST

रायपुर: राजधनी रायपुर में नये साल से पहले पुलिस ने खमतराई के बसंत विहार इलाके में एक घर मे दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों समेत 1 पुरुष दलाल को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।

Read More: गृह मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाई कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स, इन क्षेत्रों में रहेगी पाबंदी

दरअसल इलाके के सीएसपी को सूचना मिली थी कि गोंदवारा के बसंतविहार इलाके के एक घर मे अनैतिक काम हो रहा है। सूचना पर एक टीम तैयार कर दबिश दी गयी तो मौके से दिल्ली की 24 साल की युवती और बिहार निवासी 24 साल की युवतियों के साथ घर किराए पर लेकर देहव्यापार संचालित करने वाली 40 वर्षीय सीमा श्रीवास समेत दोनो युवतियों को लाने वाला पुरुष दलाल अंगराज सिन्हा को गिरफ्तार कर खमतराई थाना लाकर पीटा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Read More: विधानसभा में किसान आत्महत्या का मुद्दा उठने के बाद ASI हरनारायण ताम्रकार निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार एक युवती पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली है और दूसरी युवती मांझी बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल समेत साढ़े 4 हजार रुपए नगदी बरामद की है।

Read More: बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार हुई आरोपी इंजीनियर की पत्नी, 4 जनवरी तक रहेंगी न्यायिक हिरासत में

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"