छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया दो प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश, देखिए सूची

छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया दो प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश, देखिए सूची

छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया दो प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश, देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: January 17, 2020 2:36 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को प्रदेश के दो प्रशासनिक अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डी रविशंकर और राज्य पुलिस सेवा के अफसर वेदव्रत सिरमौर का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश महानदी भवन स्थित गृह विभाग से जारी किया गया है।

Read More: भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की माता का निधन, सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर डी रविशंकर की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद वेदव्रत सिरमौर की सेवाएं परिवहन विभाग को अस्थायी रूप से संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर के पद पर पदस्थापना के लिए प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई है।

Read More: महिला ने लेडी TI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सास की हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे तीन लाख


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"