मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3842 नए मरीजों की पुष्टि, 17 संक्रमितों की मौत, 2614 डिस्चार्ज

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3842 नए मरीजों की पुष्टि, 17 संक्रमितों की मौत, 2614 डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3842 नए मामले सामने आए हैं और 2614 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 17 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: गूगल प्ले स्टोर पर वापस आया Paytm, कुछ घंटे पहले ही हुआ था रिमूव, अब ऐप में हुआ आंशिक बदलाव… देखिए

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाडा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कवर्धा से65, सुकमा से63, कांकेर से 63, बलौदाबाजार से 62, सूरजपुर से 62, सरगुजा से 62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।

Read More: संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से कुचला, हालत गंभीर

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 81617 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 44392 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36580 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: क्वारंटाइन सेंटर में 580 रुपए में एक किलो टमाटर खरीदने की खबर निकली झूठी, जांच में सामने आया सच