रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2491 नए मामले सामने आए हैं और 2712 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के 52 भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
Read Mroe: रेशम कीट पालन बना नक्सल प्रभावित बीजापुर के किसानों के आय का जरिया, हो रही बंपर कमाई
आज मिले कोरोना मरीजों में से बिलासपुर 274, रायपुर 240, रायगढ़ 239, कोरबा 208, जांजगीर 124, दुर्ग 122, राजनांदगांव 97, दंतेवाड़ा 102, बालोद 98, बस्तर 93, धमतरी 88, बलौदाबाजार 83, महामसुंद 81, कांकेर 68, मुंगेली 61, कोंडागांव 57, सुकमा 54, कोरिया 48, बलरामपुर 48, सरगुजा 47, कवर्धा 46, सूरजपुर 41, जशपुर 20, बेमेतरा 37, गरियाबंद 36, बीजापुर 36, नारायणपुर 18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 16 और अन्य राज्य 9 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 70 हजार 130 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 43 हजार 212 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1680 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 हजार 238 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: मध्यप्रदेश की गरीब जनता को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान
आज 2,491 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,722 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,43,212 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 25,238 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/mmPeljUe7g
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 22, 2020