स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 263 नए मरीजों की पुष्टि

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 263 नए मरीजों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 04:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज 263 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 143 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 2 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3795 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट

आज 263 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 10 हजार 732 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 3 हजार 835 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3102 हो गई है।

Read More: महिला ने आरक्षक को सरेराह पीटा, राहत राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 57
राजनांदगांव- 14
बालोद- 01
बेमेतरा- 02
कवर्धा- 02
रायपुर- 75
धमतरी- 04
बलौदाबाजार- 09
महासमुंद- 08
गरियाबंद- 13
बिलासपुर- 13
रायगढ़- 09
कोरबा- 08
जांजगीर- 04
मुंगेली- 00
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 01
सरगुजा- 11
कोरिया- 12
सूरजपुर- 03
बलरामपुर- 03
जशपुर- 07
बस्तर- 04
कोंडागांव- 02
दंतेवाड़ा- 00
सुकमा- 00
कांकेर- 01
नारायणपुर- 01
बीजापुर- 00
अन्य राज्य – 00