स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 6 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से लौटे घर

Ads

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 6 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से लौटे घर

  •  
  • Publish Date - April 16, 2020 / 01:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने किया ऑनलाइन पोर्टल ”सीजीहाट” का लोकार्पण, फल-सब्जी, दूध, किराना सहित इन चीजों की कर सकेंगे खरीदी

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज पिछले तीन दिनों के भीतर में प्रदेश में एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है और 6 संक्रमितों को अस्पताल से रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं, 10 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में लगातार जारी है।

Read More: सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, ऑनलाइन पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के बारे में दी जानकारी

प्रदेश में अब तक कोरोना के 5519 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5168 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 33 की पॉजिटिव आई है। शेष 318 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 23 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 10 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

Read More: अगर आपने भी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक किया था फ्लाइट की टिकट तो वापस मिलेंगे पैसे, निर्देश जारी