मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 67 नए मरीज, 81 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 67 नए मरीज, 81 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 67 नए मरीज, 81 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: June 13, 2020 2:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 67 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 81 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: IBC24 की खबर का असर, वायरल ऑडियो के मामले में थाना प्रभारी निलंबित, DIG ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरबा- 13, बेमेतरा- 10, बिलासपुर- 8, बलौदाबाजार- 9, राजनांदगांव- 9, कवर्धा- 5, रायपुर- 4, दुर्ग- 3, बलरामपुर- 3, दंतेवाड़ा- 2 और कोरिया- 1 मरीज मिले हैं।

Read More: कोरोना की जद में आए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, आज ही शाहिद अफरीदी भी हुए थे संक्रमित

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 101554 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1512 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 875 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: GST चोरी का बड़ा खुलासा, गुटखा कारोबारी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, 10 ट्रक गुटखा-पान मसाला समेत 25 मशीनें जब्त

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"