छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज फिर बढ़े नए मरीजों और मौत के आंकड़े, आज 1493 लोग हुए डिस्चार्ज

Ads

छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज फिर बढ़े नए मरीजों और मौत के आंकड़े, आज 1493 लोग हुए डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 600 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1493 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 17 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13334 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अनलॉक को लेकर नए निर्देश जारी, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, देखें आदेश

आज 600 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 87 हजार 563 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 61 हजार 569 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12660 हो गई है।

Read More: Instagram पर युवतियों के फोटो अपलोड कर करता था अश्लील कमेंट, फिर डिलीट करने मांगता था पैसे, जानिए ब्लैकमेलर के कारनामे

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 41
दुर्ग- 21
राजनांदगांव- 11
बालोद- 27
बेमेतरा- 10
कवर्धा- 10
धमतरी- 26
बलौदाबाजार- 30
महासमुंद- 07
गरियाबंद- 09
बिलासपुर- 14
रायगढ़- 21
कोरबा- 27
जांजगीर- 31
मुंगेली- 05
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 10
सरगुजा- 17
कोरिया- 24
सूरजपुर- 24
बलरामपुर- 19
जशपुर- 35
बस्तर- 43
कोंडागांव- 17
दंतेवाड़ा- 17
सुकमा- 31
कांकेर- 12
नारायणपुर- 11
बीजापुर- 49
अन्य राज्य- 01