यहां मंलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी मोबाइल दुकानें, छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

Ads

यहां मंलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी मोबाइल दुकानें, छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 05:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बीजापुर/रायगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुई है, नए मरीजों की अपेक्षा अब स्वास्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं, संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन का निर्देश जारी किया है। सरकार की ओर से निर्देश जारी होने के बाद कई जिलों के कलेक्टरों ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में रायगढ़ और बिजापुर जिला प्रशासन ने भी लॉकडउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

Read More: अब ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल’ के माध्यम से होगी पढ़ाई, कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में 31 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढाया गया है। इस दौरान जिले में प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन लागू होगी। यानि फल, सब्जी किराना को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर भीम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: UP पुलिस ने इस बार शादी में कर दिया कांड, दूल्हे की दादी को ही मार दी गोली

वहीं, बीजापुर जिले में किराना, आटो पार्टस, मेकेनिक दुकान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को, कृषि यंत्र, आटोपार्ट तथा इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, मोबाइल दुकान मंलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोले जाएंगे। इस संबंध में जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: सिपाही लाकर देता था नशे की गोलियां, रातें रंगीन बनाने पति को धोखा देकर पत्नी ने लांघी सारी हदें

इस दौरान सभी सुपर मार्केट / सुपर बाजार, सब्जी बाजार, मॉल, शो-रुम, मैरिज हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, सिनेमा हॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, जिम तथा अन्य सार्वजनिक स्थल बंद रहेगे। जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शराब दुकाने एवं बार बंद रहेगे किन्तु ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की मौत की रफ्तार हुई धीमी, आज 129 मरीजों की मौत, 7 हजार 664 नए मरीज मिले

शीर्ष 5 समाचार