छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की स्थाई मेरिट लिस्ट, स्टूडेंट्स देख सकते हैं वेबसाइट पर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की स्थाई मेरिट लिस्ट, स्टूडेंट्स देख सकते हैं वेबसाइट पर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की स्थाई मेरिट लिस्ट, स्टूडेंट्स देख सकते हैं वेबसाइट पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 23, 2020 5:31 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा परिणाम की स्थाई प्रावीण्य सूची जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम 23 दिसंबर 2020 को जारी किया गया था।

Read More News: ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित होंगे ये 39 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री ने की 

परीक्षा परिणाम जारी करते समय मंडल द्वारा अस्थाई प्रावीण्य सूची भी जारी की गई थी। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों द्वारा पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जिनका निराकरण पश्चात आज उक्त परीक्षा से संबंधित स्थाई प्रावीण्य सूची जारी की गई है।

Read More News:रायपुर नगर निगम ने 59 बकायेदारों से 10 दिन के भीतर वसूले 2 करोड़ से अधिक, 24 दिसंबर को होगी मेयर इन 

प्रावीण्य सूची में हायर सकेण्डरी परीक्षा से संबंधित संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में सम्मिलित विशेष पिछड़ी जनजातियों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी भी दी गई है। जारी की गई स्थाई प्रावीण्य सूची मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध है।

Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में


लेखक के बारे में