छत्तीसगढ़: कोरोना का टीका लगाने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत, डॉक्टरों ने कही ये बात, मचा हड़कंप

Ads

छत्तीसगढ़: कोरोना का टीका लगाने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत, डॉक्टरों ने कही ये बात, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 02:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां वैक्सीनेशन के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरोना का टीका लगने के 17 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

Read More News: एक आशिक ऐसा भी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने उसी के घर में डाल दिया डाका, जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने कोरोना के साइड इफेक्ट से इनकार किया। महिला की मौत पर डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्ग महिला की मौत बीमारी से हुई है। ‘वैक्सीनेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं’ है। बुजुर्ग महिला को पहले से सांस लेने में तकलीफ थी।

Read More News: मामला Raipur के Queens Club का! आखिर हाउसिंग बोर्ड कब करेगी कार्रवाई? सवालों के घेरे में अधिकारी 

बीमारी का 21 फरवरी से 2 मार्च तक इलाज चला था। इसके बाद 3 मार्च को कोविड टीका लगाया गया था। वहीं कोविड टीका लगने के बाद महिला ठीक थी। रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की सांस थम गई। फिलहाल मामले की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।