रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदान जागरुकता के लिए चुनाव आयोग अलग-अलग चला रहा है। खासकर युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में निर्वाचन कार्यालय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों छात्र-छात्राएं पहुंचे। जिन्हें मतदान से संबंधी कई तरह की जानकारियां दी गई।
ये भी पढ़ें:गेल ने IPL में लगाया ‘तिहरा शतक’, खड़ा किया छक्कों का विशाल पहाड़
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने छात्र-छात्राओं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जानकारी दी, इसके साथ उन्होंने बताया कि, EVM को हैक नहीं किया जा सकता है। और EVM हैक करने से संबधित जितने भी बयान आते है, वो सब महज एक अफवाह है। भारत निर्वाचन आयोग EVM हैक कर प्रूफ करने वालों के लिए 10 लाख रूपए का ईनाम की घोषणा किया है, लेकिन अभी तक किसी ने EVM हैक करके नहीं दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी डिवाइस को हैक करने के लिए कनेक्टिविटी की जरूरत होती है, जो EVM में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:कमलनाथ के बयान पर राकेश सिंह का पलटवार, कहा- दिग्विजय सिंह को तो भाजपा का कोई भी प्रत्याशी
बता दें कि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों की जानकारी दी गई इसके साथ कॉल सेन्टर, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, सोशल मीडिया सेल, समाचार पत्र, फोटो प्रदर्शनी समेत कई जानकारियां दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने EVM और वीवीपैट मशीन का उपयोग कैसे किया जाता है ये भी करके देखा। इस दौरान युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत मतदान करने और आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई।