मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दो जिलों का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ads

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दो जिलों का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार.भाटापारा और महासमुंद जिले के दौरे पर जाएंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर साढ़े तीन बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम वटगन पहुंचेंगे

Read More News:छत्तीसगढ़ भाजपा का ‘हल्ला बोल’, 22 को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति

वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम साढ़े चार बजे ग्राम वटगन से रवाना होकर 5 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा आएंगे और वहां संभाग स्तरीय साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 7 बजे कार से रायपुर लौट आएंगे।

Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके