भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। यहां तूतीकोरिन में बीजेपी की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तूतीकोरिन में ही मुख्यमंत्री शिवराज भगवान मुरुगन का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज शाम को भोपाल लौटेंगे।
Read More News: राजधानी में भी दुकानों के बंद होने के समय में किया गया बदलाव, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
बता दें कि तमिलनाडु में बीजेपी की वेल यात्रा एक माह से चल रही है। वहीं आज समापन समारोह में बीजेपी के आला नेता वेल यात्रा में शामिल होंगे। 21 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह भी वेल यात्रा में शामिल हुए थे।
Read More News: भारत बंद के समर्थन में शिवसेना, संजय राउत बोले- किसान अन्नदाता हैं, नैतिक जिम्मेदारी के नाते स्वेच्छा से हिस्सा लें
सीएम शिवराज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में कलेक्टर-कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ CM शिवराज की बैठक होगी।
Read More News: योगा सिखाने के बहाने योग गुरु ने महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज