LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 17 June: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुई द्विपक्षीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा

Ads

Today Live Breaking News and Updates 17 June: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुई द्विपक्षीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 07:48 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 17 June | Photo Credi: AI

Today Live Breaking News and Updates 17 June : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 समिट के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में होर्मुज की नाकेबंदी और भारतीय नाविकों पर हमले का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज को खुला रखना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा को हम अहम मानते हैं और मुझे उम्मीद है कि ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते में निश्चित रूप से नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.

Today Live Breaking News and Updates 17 June :NEET UG री-टेस्ट से पहले बैन करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले के ख़िलाफ़ टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख़ किया है। यह मामला जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने रखा गया, जिन्होंने आज ही इस पर सुनवाई करने पर सहमति जताई।

इस मामले का उल्लेख टेलीग्राम की तरफ से न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े फ्रॉड और पेपर लीक के गलत प्रचार को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाना पड़ा।