मुख्यमंत्री 10 फरवरी को पेंड्रा और नई दिल्ली के दौरे पर

मुख्यमंत्री 10 फरवरी को पेंड्रा और नई दिल्ली के दौरे पर

मुख्यमंत्री 10 फरवरी को पेंड्रा और नई दिल्ली के दौरे पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 9, 2020 1:51 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को पेंड्रा और वहां से बिलासपुर चकरभाठा होते हुए नई दिल्ली जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:20 बजे नवगठित गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के पेंड्रा पहुंचेंगे और वहां से 11.30 बजे गुरुकुल क्रीड़ा परिसर पेंड्रारोड आकर वहां आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के 28 वें नवगठित जिले ‘गौरेला-पेंड्रा- मरवाही’ का शुभारंभ करेंगे ।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के ‘युवा मारेंगे डंडे’ वाले बयान पर संसद में हंगामा, स्…

मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे बिलासपुर के चकरभाटा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और वहां से 1.30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नई दिल्ली में करेंगे।


लेखक के बारे में