युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सीएम बघेल और मोहन मरकाम ने चढ़ी गेंड़ी

युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सीएम बघेल और मोहन मरकाम ने चढ़ी गेंड़ी

युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सीएम बघेल और मोहन मरकाम ने चढ़ी गेंड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 12, 2020 9:26 am IST

रायपुर।  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी नृत्य कर रहे कलाकारों के पास पहुंचे । उन्होंने कलाकारों से गेंड़ी ली और स्वयं भी गेंड़ी पर चढ़े ।

पढ़ें- भौंरे पर नेती लपेटकर हवा में दिया उछाल, हथेली में चलता रहा लट्टू, कार्यक्रम में स्वीकार की बघेल न…

युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ विधायक मोहन मरकाम भी गेंंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।

पढ़ें- ‘हम नक्सली क्षेत्रों में लोगों को हल पकड़ा रहे हैं, रोजगार से जोड़ रह…


लेखक के बारे में