सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से की पैरा दान करने की अपील, खेतों में जलाने पर कट सकता है धान का बोनस!

सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से की पैरा दान करने की अपील, खेतों में जलाने पर कट सकता है धान का बोनस!

सीएम भूपेश बघेल ने किसानों से की पैरा दान करने की अपील, खेतों में जलाने पर कट सकता है धान का बोनस!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 4, 2019 1:41 am IST

दुर्ग: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों को पैरा दान करने की अपील की है। वहीं सीएम ने किसानों को कहा है कि आप लोग पैरा खेतो में न जलाए और इसके गौठानों तक पहुंचाएं। इससे पर्यावरण दूषित होने से बचे और पशुओं को चारा मिल सकेगा। बटरेल की सभा में जहां लोगो को करोड़ो रूपए के विकास की सौगात दी वहीं सीएम ने किसानों से कहा कि कहीं आने वाले समय में हमको ये नियम न बनाना पड़े। इसके तहत जो पैरा जलाएगा उसको बोनस नहीं दिया जाएगा और पैरा दान करने वालों को ही धान का बोनस दिया जाएगा।

Read More: छत्तीसगढ़ के तीन बड़े कारोबारियों के दफ्तर में जीएसटी की दबिश, बड़ी कर चोरी का खुलासा

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार इन सब के लिए भी नियम बना सकती है। इसलिए असुविधा से बचने और पर्यावरण को बचाने धान के पैरा को बैलर मशीन से इकठ्ठा करवाएं और गौठान तक पहुंचाए। सीएम बघेल इस बात से पाटन क्षेत्र के किसान प्रभावित हुए हैं और अब गौठान में पैरा दान करने को आगे आ रहे हैं।

Read More: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, बस्तर संभाग के लिए घोषित किए गए उम्मीदवार,देखें पूरी सूची

वहीं जिला कलेक्टर अंकित आनंद ने भी पैरा नही जलाने के निर्देश ग्राम पंचायतों में जारी कर दिए हैं। अब ऐसा करते पाए जाने वालों पर पंचायते कार्यवाई कर सकेंगी।

Read More: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म, 57 नगर पंचायत, 20 नगर पालिकाओं की सूची की गई जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"