PM मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, लॉकडाउन के संबंध में दी जानकारी
PM मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, लॉकडाउन के संबंध में दी जानकारी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए।
Read More News: मिनी रत्न कंपनी लॉकडाउन में भी कर रही भरपूर कोयला उत्पादन, एनसीएल ने दे
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी पीएम मोदी को दी। वहीं वर्तमान हालातों को देखते हुए लॉकडाउन लागू को लेकर भी अपने विचार पीएम मोदी के सामने रखे।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुआ।
इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। @PMOIndia pic.twitter.com/HmK1qbHKHF— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 11, 2020
Read More News: मैय्यत में शामिल आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को किया आइसो
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read More News: शनि देव के प्रकोप से बचने आज ही करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी कृ

Facebook


