सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनिंग, कहा- चुनाव हारने वाले हैं मुख्यमंत्री

सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनिंग, कहा- चुनाव हारने वाले हैं मुख्यमंत्री

सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनिंग, कहा- चुनाव हारने वाले हैं मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 18, 2021 5:37 pm IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल इन दिनों असम दौरे पर हैं। वे असम के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल आज डोर टू डोर कैम्पेनिंग कर रहे हैं और वे मतदाताओं के घरों में जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि असम के मुख्यमंत्री चुनाव हारने वाले हैं। सीएम भूपेश बघेल ने डोर टू डोर कैम्पेनिंग का वीडियो शेयर किया है।

Read More: प्रदेश में इस राज्य से बसों का संचालन किया जाएगा बंद, 1 अप्रैल से ऑनलाइन ही होगा बिजली बिल का भुगतान

पर्चा हर घर तक पहुंचे। पर्चा हर मतदाता तक पहुंचे। चाहे वह भारतीय जनता पार्टी का मतदाता हो या फिर किसी अन्य दल का। मेहनत में कमी न होने पाए, राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं सभी उत्साहित हैं। असम में कांग्रेस गठबंधन की 100+ सीटों के साथ सरकार बन रही है। आखिरी समय में षड्यंत्र औए दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए।

Read More: नेता प्रतिपक्ष कौशिक के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पुलिस का हौसला कमजोर करने में लगी है बीजेपी

जनसंवाद और जनसंपर्क ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जनसेवक बनाता है। आज गर्व से कह सकता हूँ कि असम कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेनिंग के जरिए 5 गारंटियों को जनता तक पहुंचा रहा है। असम के मुख्यमंत्री चुनाव हारने वाले हैं।

Read More: 7th pay commission सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है होली का तोहफा, जानिए राज्यमंत्री ने एरियर भुगतान के लिए क्या कहा?

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल से 2 दिवसीय दौरे पर असम पहुंच रहे हैं और 21 फरवरी को प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर आएंगी। असम प्रवास के दौरान कांग्रेस के दोनों नेता कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी 2 दिन में कई सभाओं को संबोधित करेंगी।

Read More: रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, भोपाल से किया गया आहरण

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"