रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से निर्मित उच्च जैविक गुणों से भरपूर सुपर कम्पोस्ट खाद को राज्य के किसानों के लिए लॉन्च किया है । किसानों को रियायती दर पर उच्च जैविक विशेषताओं वाली सुपर कम्पोस्ट खाद सहकारी समितियों में 02 किलो, 05 किलो और 30 किलो के बैग में मिलेगी। जिसका न्यूनतम मूल्य 6 रु किलो है। गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ अब सुपर कम्पोस्ट खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है।
Read More News:मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके 2 बेटों की भी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 3 करोड़ 06 लाख रूपए की लाभांश राशि का भी अंतरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में पशुधन संरक्षण, ग्रामीणों, पशुपालकों और किसानों को अतिरिक्त आय के साथ -साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत् गौठानों में 2 रु किलो की दर से गोबर क्रय कर महिला समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार करने के शुरूआत की गई। राज्य में निर्मित 5586 गौठानों में अब तक 47.65 लाख क्विंटल गोबर क्रय किया जा चुका है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 95 करोड़ 31 लाख रु का भुगतान किए गए हैं। गौठानों में अब तक 2 लाख 26 हजार 316 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन तथा एक लाख 21 हजार 172 क्विंटल खाद का विक्रय किसानों एवं शासकीय विभागों को किया गया है। गौठानों में अब महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सुपर कम्पोस्ट खाद भी तैयार की जाने लगी है। गौठानों में संचालित विभिन्न आय मूलक गतिविधियों से स्व सहायता समूहों को अब तक 18 करोड़ 64 लाख रु की आय प्राप्त हुई है।
Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान