रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- जनता ने भाजपा और रमन को नकार दिया है, बयां कर रहे हैं आंकड़ें

Ads

रमन सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- जनता ने भाजपा और रमन को नकार दिया है, बयां कर रहे हैं आंकड़ें

  •  
  • Publish Date - December 26, 2019 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2019 के परिणाम जारी होने के बाद राजनी​तिक दलों ने शहर सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब सियासी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व रमन सिंह के बयान पर करारा पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और रमन को जनता ने नकार दिया है। ये हम नहीं आंकड़ें बयां कर रहे हैं। बता दें रमन सिंह ने मेयर चुनाव में पार्षदों के खरीद फरोख्त होने का आरोप लगाया था।

Read More: रिलायंस जियो के ग्राहकों के ल‍िए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगा 50GB डाटा, जानिए अभी

भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और रमन सिंह को नकार दिया है। कोरबा छोड़ ऐसा कोई भी निकाय नहीं जहां भाजपा को बहुमत मिला हो।

Read More: कांग्रेस ने जारी की नगर पालिका पर्यवेक्षकों की निगमवार सूची, देखें लिस्ट

इस दौरान उन्होंने 27 दिसंबर से शुरू होने वाले आदिवसी नृत्य महोत्सव को लेकर कहा कि महोत्सव से सम्बंधित पूरी तैयारी कर ली गई है। हम सभी कलाकारों का दिल से स्वागत करते हैं। कई राज्यों के कलाकार भी आ गए हैं। भाजपा ने आदिवासियों की संस्कृति को दबाने का काम किया है। हम आदिवासियों के बेहतरी के लिए काम कर रहे है।

Read More: नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना बंसल को हाईकोर्ट से राहत, पद मुक्त किए जाने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक