किसानों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बड़ी राहत, 15 फरवरी के बाद भी सरकार खरीदेगी धान, टोकन सिस्टम में बदलाव

किसानों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बड़ी राहत, 15 फरवरी के बाद भी सरकार खरीदेगी धान, टोकन सिस्टम में बदलाव

किसानों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बड़ी राहत, 15 फरवरी के बाद भी सरकार खरीदेगी धान, टोकन सिस्टम में बदलाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 10, 2019 1:42 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार 15 फरवरी के बाद भी धान खरीदी करेगी। वहीं, इस दौरान भूपेश बघेल ने टोकन सिस्टम को खत्म करने का भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसानों का प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान नहीं खरीद लूंगा तब तक खरीदी जारी रहेगी।

Read More: शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे भूपेश बघेल, रहेंगे बालोद-बलौदाबाजार प्रवास पर

दरअसल धान खरीदी के नियमों को लेकर किसान नेताओं ने सीएम हाउस में भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। किसान नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। इस दौरान धान खरीदी को लेकर कई समस्याओं पर चर्चा की गई। बता दें कि धान खरीदी के नियमों को लेकर अभी भी किसानों में उपापोह की स्थिति बनी हुई है।

Read More: तहसीलदार को बंधक बनाने वाली खबर गलत और भ्रामक, कबीरधाम कलेक्टर ने स्पष्ट की स्थिति

बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि जब तक किसानों का प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान नहीं खरीद लूंगा, तब तक खरीदी जारी रहेगी। इस संबंध में सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिया है। वहीं, टोकन सिस्टम को लेकर कहा कि व्यवस्था के अनुसार टोकन सिस्टम लागू कर स​कते हैं, लेकिन किसी भी किसान को समस्या नहीं होनी चाहिए।

Read More: सीएम भूपेश बघेल से पोलेण्ड के राजदूत ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"