सीएम भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को करेंगे दंतेवाड़ा और सुकमा जिले का दौरा, आमसभा को करेंगे संबोधित

Ads

सीएम भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को करेंगे दंतेवाड़ा और सुकमा जिले का दौरा, आमसभा को करेंगे संबोधित

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 09:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जनवरी और 01 फरवरी को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से 31 जनवरी को सुबह 11.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.35 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे गामावाड़ा में देवगुड़ी के लोकार्पण करेंगे और 2.20 बजे दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री बघेल शाम 4.35 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे और 5.20 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.50 बजे विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More News:  मंदिर…चंदा…चिट्ठी…हे राम! मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने को लेकर श्रीराम के ननिहाल में छिड़ी सियासी जंग

मुख्यमंत्री बघेल 01 फरवरी को सुबह 10.45 बजे पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज-एकता परिसर का भूमिपूजन करने के बाद 11.30 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे सुकमा ज्ञानोदय परिसर पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे विवेकानंद युवा शक्ति परिसर में जिला ग्रंथालय का लोकार्पण करने के बाद सुकमा स्टडी क्लब में छात्रों से चर्चा करेंगे और फिटनेस सेंटर का अवलोकन करेंगे।

Read More News: …और कितनी वारदात…क्या मध्यप्रदेश में महफूज नहीं है महिलाएं?

सीएम बघेल दोपहर 1 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में विभिन्न विकास कार्यो लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वे विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन और हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे गादीरास रोड के समीप सर्व आदिवासी समाज के नवीन भवन का लोकार्पण करने के बाद 3.05 बजे सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। सीएम बघेल शाम 4.05 बजे सुकमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।
Read More News: यहां लगता है ‘भूतों का मेला’, किया जाता है भूत प्रेत उतारने का दावा, कृषि मंत्री ने किया मेला का शुभारंभ